गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलोडीह में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पड़रिया पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी ने की, जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मिश्र ने किया। समारोह की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर पंचायत मद से विद्यालय में करीब 4.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन शिक्षाविद् सह सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसिद्ध नारायण मिश्रा एवं मुखिया खुशबू कुमारी ने संयुक...