गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: 25 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 11.2 किलोग्राम मिठाई नष्ट गिरिडीह, प्रतिनिधि। पर्व-त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को बिरनी, सरिया एवं बगोदर के अटका सहित विभिन्न स्थानों पर मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, गुपचुप एवं फास्ट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य तेल की स्थिति, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण में अवमानक व दूषित खाद्य पदार्थ पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बिरनी में जांच के क्रम में प्रज्ञा स्वीट्स से पेड़ा का नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु ...