Gridih News: 25 किमी की कांवड़ यात्रा कर शिव मंदिर में किया जलार्पण
गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अंतर्गत बाबा जिरानाथ महादेव मंदिर स्थित उत्तर वाहिनी तेलंगा नदी से लकरगड़ढा महादेव मंदिर व देव पहाड़ी शिव मंदिर तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कांवरियों के जत्था ने तेलंगा नदी में पवित्र जल भरकर करीब 25 किलोमीटर दूरी तक कांवर यात्रा निकालकर लकरगड़ढा महादेव मंदिर एवं देवपहाड़ी शिव मंदिर में विधिवत जलार्पण किया।
यात्रा का शुभारंभ झारखंड-बिहार सीमा के पास स्थित गुनियाथर के तेलंगा नदी में श्रद्धालु कांवड़ियों ने करीब पांच बजे सुबह जल भरकर बाबा जिरनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद लकरगड़ढा एवं देव पहाड़ी के लिए पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। करीब चार-पांच घंटे बाद कांवर यात्री चतरो स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां बाबा भोलेनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.