गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति संकट घरों में पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं मोबाइल फोन, इनवर्टर और अन्य जरूरी उपकरण भी जवाब दे चुके हैं। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, छोटे व्यवसायियों और मरीजों पर पड़ा है। दुकानों में कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि बिजली आधारित छोटे उद्योग और प्रतिष्ठान भी ठप पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का मोटर नहीं चलने से लोगों को पेयजल के लिए भी जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से ब...