गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी पंचायत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हजारीबाग से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी गौतम गोस्वामी हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर गांव का रहनेवाला है। नाबालिग की मां ने बेंगाबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि 14 अगस्त की दोपहर नाबालिग लड़्की घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी युवक के एक रिश्तेदार के घर आने-जाने के क्रम में नाबालिग की उससे दोस्ती हुई और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होन...