गिरडीह, अक्टूबर 30 -- बंद खदान में डूबने से मनोज यादव की मौत Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के गदर गांव में बंद पड़ी खदान में डूबने वाले मनोज यादव का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर निकाला गया। शव बाहर निकलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनोज की मौत से परिवार का सहारा छिन गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, स्व. रामचंद्र यादव के पुत्र मनोज यादव गुरुवार दोपहर मवेशी चराने निकले थे। इसी दौरान वह बंद पड़ी खदान के पास पहुंच गए। बताया जाता है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए। आसपास मौजूद महिलाओं ने उन्हें डूबते देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार और अं...