Gridih News: 200 लोगों ने झामस की सदस्यता ग्रहण की
गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: देवरी। भाकपा माले नेता सह जिला परिषद सदस्य उसमान अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को देवरी के गरडीह एवं रामुशरण गांव में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दोनों गांवों के कुल 200 लोगों ने झामस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेता उसमान अंसारी ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी देवरी के कई सुदूरवर्ती गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। पक्की सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बीमार से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है।उन्होंने कहा कि महीनों से लंबित वृद्धा पेंशन की राशि का भुगतान, लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास के लाभुकों को आवास उपलब्ध कराने तथा सड़कविहीन गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.