गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर देवरी के कुश्वर गांव के बूटन यादव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गुनियाथर स्थित तेलंगा नदी में जल भरकर जिरानाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत करीब बीस किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चतरो (घासीडीह) स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मौके पर कुश्वर गांव की संजू कुमारी, गेंदिया देवी, काजल कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मीना देवी, करिश्मा कुमारी, सुलेखा कुमारी, देवकी देवी, कुशमी देवी तथा लोका गांव की बबीता देवी और बबीता कुमारी आदि शामिल थी। वहीं बूटन यादव ने सावन की लगातार चौथी सोमवारी को जिरानाथ महादेव मंदिर से पैदल यात्रा कर लकड़गढ़ा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शिवालयों म...