गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: बेंगाबाद। छोटकी खरगडीहा से मोतीलेदा पथ को जोड़नेवाली कनेक्टिविटी सड़क का निर्माण जमीन विवाद की भेंट चढ़ गया है। महज 180 मीटर सड़क का हिस्सा नहीं बन पाने के कारण 16 किलोमीटर लंबी सड़क की उपयोगिता पर ही सवाल खड़ा हो गया है। लंबे समय से मामला सुलझ नहीं पाया है, जिससे आरईओ विभाग भी चाहकर सड़क का निर्माण पूरा नहीं करा पा रहा है। मामले को लेकर आरईओ विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मोतीलेदा से छोटकी खरगडीहा सीमाना तक 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। केवल छोटकी खरगडीहा पीडब्ल्यूडी रोड से मोतीलेदा पथ को जोड़ने वाले कनेक्टिविटी रोड का लगभग 180 मीटर हिस्सा ही शेष रह गया है। उन्होंने बताया कि छोटकी खरगडीहा के भू-स्वामी महेंद्र अग्रवाल उक्त जमीन को अपनी रैयती जमीन बता रहे हैं और सड़क निर्माण हो...