गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। आसमानी बिजली से मंगलवार को हुई लातेहार के मजदूर समीर गिद की मौत के बाद कंपनी के रवैये से नाराज परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। इसके कारण शव लगभग 18 घंटे तक बगोदर सीएचसी में रखा रहा। बुधवार को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद कंपनी मान गई और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया गया। इसके बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजन उसे गांव ले गए। मंगलवार को बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा में कोनार नहर निर्माण के दौरान वज्रपात से लातेहार निवासी 47 वर्षीय समीर गिद की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Chatra News: डीएसपी के आश्वासन पर 24 घंटे बाद परिजनों ने लिया शव इसी घटना में खलारी निवासी महावीर तुरी झुलस गए थे। सूचना मिलने पर समीर गिद की पत्नी, बहन व अन्य परिजन बुधवार अहले सुबह ...