Gridih News: 17 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के एसआई जगन्नाथ पान ने 17 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी सफीक अंसारी उर्फ टार्जन को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वारंटी मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव का रहनेवाला है। बताया जाता है कि वर्ष 2009 में तंबाकू खिलाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में सफीक को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। विवाद के बाद से आरोपी पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने बरियारपुर गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.