गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसपी डॉ बिमल कुमार ने गिरिडीह जिला बल के 162 हवलदार व पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है। विभिन्न थाना व ओपी में तैनात पुलिस कर्मियों को इधर-उधर किया गया है। एसपी ने इस संबंध में परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गिरिडीह को स्थानांतरित किये गये हवलदार व पुलिस कर्मियों को नव प्रतिनियुक्ति स्थान पर अविलंब योगदान कराना सुनिश्चत करने का निर्देश दिया है। एसपी द्वारा अचानक इतनी बड़ी संख्या में हवलदार व पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किये जाने से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानांतरित हवलदार व पुलिस कर्मी आदेश जारी होते ही मंगलवार को अपने-अपने नव प्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान देना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...