गिरडीह, नवम्बर 12 -- छोटकी खरगडीहा गोशाला मेले की तैयारी Gridih News: बेंगाबाद। छठ महापर्व के बीच छोटकी खरगडीहा में इस बार गोशाला मेला और भी भव्य और आकर्षक होगा। मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार की रात छोटकी खरगडीहा मंदिर प्रांगण में गोशाला समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें मेला को भव्य बनाने पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंदिर परिसर में 16 नवंबर को उद्घाटन के साथ ही छह दिवसीय गोशाला मेला का आगाज किया जाएगा। 16 नवंबर को गोशाला मेला आयोजन हेतु तैयारी की समीक्षा को लेकर गोशाला समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, मुकेश कुमार साव, जितेंद्र कुमार वर्मा, त्रिभुवन कुमार, छोटी साव, राजेंद्र साव, सिकंदर कुमार वर्मा, रोहित कुमार मोदी, संजय नील, ललन कुमार साव, अजय कुमार, विशाल कुमार,...