गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर ने शहर के झंडा मैदान में दो दिनी रोजगार मेला लगाकर 116 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों से जॉब का ऑफर लेटर दिलवाया, वहीं 138 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। बता दें कि मंगलवार को दूसरे दिन 21 अभ्यर्थियों को जॉब लेटर दिया गया। इसके पूर्व पहले दिन सोमवार को 95 अभ्यर्थियों में नियुक्ति-पत्र बांटे गए थे। पहले दिन 92 और दूसरे दिन 46 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी इमरान फारुखी ने कहा कि दो दिनी रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थियों को चयन हुआ है, वहीं 138 अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट किया गया।यहां बता दें कि रोजगार मेले का शुभारंभ गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और डीसी रामनिवास यादव ने किया था। 3300 से अधिक रिक्त पदों को...