गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपका मोबाइल फिर से आपका अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर शुक्रवार को न्यू पुलिस केंद्र पपरवाटांड़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर 105 गुमशुदा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से इन खोए व गुम हुए मोबाइलों को बरामद किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएसपी (मु.) प्रथम नीरज कुमार सिंह एवं डीएसपी (मु.) द्वितीय रूपेंद्र कुमार राणा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- 1114 मोबाइल वास्तविक धारकों को कराए उपलब्ध मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार ने ...