गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के आजाद नर्सिंग होम भंडारीडीह में रविवार को लगे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक मरीजों का चेकअप हुआ। डॉ. शाहरुख आजाद ने शिविर में हड्डी और नस से जुड़े रोग के मरीजों की जांच की और परामर्श भी दिया। मौके पर डॉ. शाहरुख ने कहा कि स्वस्थ हड्डी सक्रिय जीवन की पहचान है। इस दौरान डॉ. मोहम्मद आजाद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...