गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: जमुआ प्रखंड की प्रतापपुर पंचायत अंतर्गत पतरोगुंडी गांव के टड़ियापार टोला के करीब 40 परिवार पिछले दस वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टोले से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होने के कारण पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता। इससे पंखा, मोटर, टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से नहीं चल पाते और लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण मो. सरफुद्दीन अंसारी, मो. मंसूर मियां, जाकिर मियां, तबारक मियां, मुबारक मियां, मो. अहमद रजा, रोजीना खातून, साबरा खातून, मो. हबीब, मो. फिरोज, मो. सद्दाम, कुलसूम खातून एवं मो. इशाक अंसारी ने बताया कि कई बार विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं ...