गिरडीह, नवम्बर 21 -- रंगदारी मांगने और मारपीट का मामला Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग को लेकर जमीन पर चल रहे कार्य को रोक देने एवं पिस्टल के बट से मारकर जख्मी किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो लखारी निवासी दयामय कुमार खावास के फर्द बयान के आधार पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद समेत पांच नामजद एवं 06-07 अन्य अज्ञात अभियुक्त हैं। नामजद अभियुक्तों में नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला निवासी शिवम आजाद, मिथुन हाड़ी, कृष्णा कुमार, जीवनधारा नर्सिंग होम के निकट कार सर्विस सेंटर के अभिषेक कुमार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी बागो राय शामिल है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दयामय कुमार खावास का कहना...