गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के खरगडीहा सार्वजनिक दुर्गा मंडप में मंगलवार को विजयदशमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवरी, बेलकुंडी, चकमंजो, चांदडीह, करहाडीह और नेकपुरा सहित आसपास के गांवों से भक्त पहुंचे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आज भी इस मेले में झूला के तौर पर वही लकड़ी के पुराने दौर वाले झूले हर साल लगते हैं। यहां मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। विजयदशमी के अवसर पर स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव के मार्गदर्शन में 'डांस खरगडीहा डांस सीजन-15' का आयोजन किया गया। कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु भावविभोर यह भी पढ़ें- Gridih News: मिर्जागंज-...