गिरडीह, अक्टूबर 13 -- पंचायत सहायकों के बकाया मानदेय का मुद्दा Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह प्रखंड के पंचायत सहायकों का पिछले 6 माह से मानदेय बकाया रहने पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने गहरा आक्रोश जताया है। सोमवार को समाहरणालय पहुंचे पीड़ित पंचायत सहायकों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने इस स्थिति को सरासर अन्याय बताते हुए बकाया राशि के तत्काल भुगतान की मांग की। राजेश यादव ने कहा कि मात्र 2,500 रुपये के मासिक मानदेय पर परिवार का भरण-पोषण करना पहले से ही असंभव है। ऊपर से सरकार उनसे असीमित काम लेती है, जिससे वे आजीविका के लिए कोई अन्य कार्य भी नहीं कर पाते। इसके बावजूद अधिकांश सहायकों को 6 महीने और कुछ को डेढ़ साल से मानदेय नहीं मिला है। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए उनके सामने आर्थिक संकट ...