गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत लुतियानो गांव निवासी प्रवासी मजदूर बबलू महतो (30) की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हैदराबाद में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में बबलू महतो के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: पूर्व मंत्री मिले मृतक मजदूर के परिजनों से दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन बबलू महतो के अंतिम संस्कार के अवसर पर भाकपा माले की टीम गांव...