गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: झारखंडधाम। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने मंगलवार को सपरिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा मंदिर में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक ब्राह्मणों की मंडली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया। थाना प्रभारी व उनकी धर्मपत्नी ने पूजा-अर्चना के बाद महाआरती में भी भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत थाना प्रभारी की ओर से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ महारुद्राभिषेक भंडारा बनाने...