गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार रात हाथियों के झुंड ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोलाकोचा और प्राथमिक विद्यालय पलमा में जमकर उत्पात मचाया। यूपीएस रोलाकोचा में हाथियों ने विद्यालय के दो कमरों का ताला और दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद विद्यालय में रखा करीब एक क्विंटल चावल खा गए तथा काफी मात्रा में चावल परिसर और सड़क पर बिखेर दिया। घटना से विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, प्राथमिक विद्यालय पलमा में भी हाथियों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और वहां रखे दो बोरा चावल खा गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने तथा विद्यालयों ...