गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बिरनी। पिछले कई दिनों से हाथियों के झुंड से ग्रामीण परेशान एवं डरे सहमे हुए हैं। बिरनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों के झुंड द्वारा तोड़ फोड़ एवं फसलों के नुकसान से लाखों का नुकसान हो रहा है। शनिवार को चानों में वरिष्ठ माले नेता सीताराम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीताराम सिंह ने बताया कि ग्रामीण हाथियों के आतंक के साये में जी रहे हैं। रातभर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का जगना सोना मुहाल हो गया है। वन विभाग के वन कर्मियों को सूचना देने के बाद भी समय पर कोई विभागीय टीम नहीं पहुंचती है। इससे चानों के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और वन विभाग के वरीय अधिकारी खासकर रेंजर, डीएफओ के खिलाफ काफी गुस्सा व्याप्त है। हाथियों के झुंड द्वारा इतने लंबे समय से आतंक मचा...