गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड में एक बार फिर हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है। शनिवार और रविवार की रात हाथियों के झुंड ने धनेता गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी धान और मक्का की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं खेत में बनाए गए मचान को भी तोड़ दिया। हाथियों ने पपीता समेत कई अन्य पेड़ों को भी जमीन पर गिरा दिया, जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। हाथियों के लगातार गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भुक्तभोगी मदन मिस्त्री ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हाथियों को लगातार खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दिन में हाथी बरदोनी जंगल की ओर चले जाते हैं, लेकिन रात होते ही पुनः गांव की ओर...