गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: डुमरी। इसरी बाजार स्टेशन रोड स्थित दिगंबर जैन बीस पंथी कोठी जिनालय में आयोजित 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं अष्टान्हिका महापर्व का समापन बुधवार को हवन पूजन व पूर्णाहुति के साथ हो गया। नौ दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व पर्यूषण के बाद जैन समुदाय का दूसरा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। पर्व के आठ दिनों में श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन अभिषेक पूजन किया गया। अर्ध्य चढ़ाकर सिद्धों की आराधना की। समापन पर भक्तों ने हवन में आहुति देकर विश्व शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की। सुनील मीना जैन, अशोक अनिता जैन, सोम सुमन जैन, दीपक जैन, दीपा जैन, प्रिंस शोभना जैन ने हवन किया। यह भी पढ़ें- पूर्णाहुति के साथ अष्टान्हिका महापर्व का समापन इसरी जैन समाज द्वारा आयोजित इस विधान को पंडित वीरेन्द्र जैन शास्त्री, मंजू दीदी व अं...