गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीएनएस डीएवी सिरसिया में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत करना था। रैली विद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर सिरसिया ब्लॉक रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान नन्हे छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चे देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली बच्चों का जोश और तिरंगे के प...