गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। पवित्र सावन महीने की दूसरी सोमवारी के मौके पर बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस बीच हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा पर जलाभिषेक कर पूजा - अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे बोल-बोल और हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि पवित्र सावन महीने में सोमवारी का अलग महत्व है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सावन के दूसरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी मंदिरों की भीड़ इस दिन बाबा भोले पर जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। ...