गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में रविवार को आरपीएफ द्वारा जन संवाद जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को रेलवे के नए नियमों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान यात्रियों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यात्रा करने की अपील की गई। आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने प्लेटफॉर्म संख्या-3 एवं 4 पर खड़ी ट्रेनों के यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि नए रेल नियमों के तहत महिला कोच में अनधिकृत यात्रा, रेलवे ट्रैक पार करना, प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाना तथा बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ कारावास का भी प्रावधान है। यात्रियों से वैध टिकट लेकर उसी कोच में यात्रा करने की अपील की गई, जिसके लिए टिकट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- गया-...