गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: सरिया,प्रतिनिधि। ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन (सरिया) कभी पूरे हजारीबाग एवं गिरिडीह जिले की जीवनरेखा माना जाता था, लेकिन आज यह अपनी बदहाली और उपेक्षा को लेकर चर्चा में है। स्टेशन की बदहाली पर अब सवाल उठ रहे है। एक समय यह स्टेशन हजारीबाग शहर आने-जाने का मुख्य प्रवेश द्वार था। यहां अधिकांश प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होता था, स्टेशन परिसर हमेशा यात्रियों से गुलजार रहता था और बाहर से हजारीबाग के लिए बसें हर समय उपलब्ध रहती थी। बताया जाता है कि इस स्टेशन पर कभी बीएसएफ कैंप और रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) भी संचालित होती थी, जिससे इसकी रणनीतिक और प्रशासनिक महत्ता काफी अधिक थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिला पार्षद ने विभिन्न सुविधाओं को लेकर डीआरएम को सौंपी ज्ञापन समय के साथ बीएसएफ कैंप और आ...