गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: पीरटांड़। कोलकाता की स्वयं सेवी संस्था युवा शक्ति संगम पारसनाथ के तराई गांव में नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच वस्त्र व पाठ्य सामग्री वितरण कर खुशियां बिखेरी है। रविवार को संगठन द्वारा बांध पंचायत के पोखरिया गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सैकड़ों बच्चों के बीच उपहार स्वरुप उक्त सामग्री वितरित की गई। बताया जाता है कि कोलकाता के युवा शक्ति संगम पारसनाथ के तराई वाले गांव में प्रत्येक माह एक कार्यक्रम का आयोजन कर उपहार वितरण किया जाता है। संस्था के द्वारा नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया जाता है। रविवार को बांध पंचायत के पोखरिया गांव तथा मधुबन पंचायत के भोजेदाह गांव में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: टासरा प्रोजेक्ट से प्रभावित गांव के बच्चों के बीच बांटे प...