Gridih News: स्कूल गये आठ साल के छात्र की तालाब में डूबने से मौत
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्कूल पढ़ने गये एक आठ साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी कमलजोर की है। शौच के बाद तालाब जाने पर फिसल कर गहरे पानी में डूबने से यह घटना घटी है। मृतक झगरी निवासी कलीम अंसारी का पुत्र फरहान अंसारी है। घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस ने मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया एवं इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग एवं मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झगरी कमलजोर में जाकर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी जवानों के साथ पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Madhuba...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.