Gridih News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: देवर, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया की सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ग्रामीणों के द्वारा उपायुक्त गिरिडीह, खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर मामले से अवगत करवाया गया है। जिसमें बैरिया गांव के ही दो लोगो के विरुद्ध अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि जमीन का अतिक्रमण से विद्यालय आने जाने व मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में परेशानी होगी। आवेदन में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सदस्य गोपाल सिन्हा, शंकर दास, राजेंद्र दास आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : राजडाड़ को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सीओ को दिया आवेदन यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.