गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीसीएल गिरिडीह एरिया द्वारा सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महेशलुंडी, करहरबारी, अकदोनी कला, अकदोनीखुर्द, चुंजका, पत्रोडीह, मटरूखा एवं बरहमोरिया पंचायतों के विद्यालयों के साथ-साथ डीएवी सीसीएल विद्यालय और क्षेत्रीय चिकित्सालय गिरिडीह में सूखा एवं गीला कूड़ेदान का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों एवं संस्थानों में स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देना है। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और कर्मियों को गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में डालने के महत्व के बार...