गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: पचंबा, प्रतिनिधि। पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पथल नावाडीह के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक प्रभात स्वर्णकार की मौत हो गई। प्रभात पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि प्रभात स्कूटी से घर से राजधनवार की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो को पलटता देख प्रभात ने खुद को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटी फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में प्रभात के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उसे गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभात की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परि...