गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: धर्मेन्द्र पाठक बगोदर, प्रतिनिधि। सोना का चेन पहनना अब महिलाओं के लिए आफत बन गया है। सोना का चेन महिलाओं का चैन छीन रहा है। राह चलते सरेआम छिनतई के बाद अब बदमाशों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे घर में घुसकर भी महिलाओं के गले से चेन उतार ले जा रहे हैं। पिछले 9 महीने में बगोदर में महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई के 3 मामले सामने आ चुके हैं और तीनों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पहले बदमाश राह चलती महिलाओं को निशाना बना रहे थे। अब वे घर तक पहुंच गए हैं। महिलाओं के गले में लटके सोने पर उनकी नजर हमेशा गड़ी रहती है। मौका मिलते ही बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर फरार हो जाते हैं।9 महीने में 3 वारदात, छिनतई का तरीका एक जैसा : 9 महीने पूर्व बगोदर के कृष्णानगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजू रानी पैदल घर जा रह...