गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: गांडेय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर सेविका और सहायिका के बीच किसी बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन भी आपस में भिड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद प्रखंड व अंचल कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने सीओ को आवेदन सौंपा है, तो दूसरे पक्ष ने गांडेय थाना में लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार, विवाद प्रखंड के डहुआटांड़ की सेविका किरण कुशवाहा और सहायिका निक्की कुमारी के बीच शुरू हुआ था।

विवाद का कारण सेविका किरण कुशवाहा ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि संतोष यादव (पिता - लौकी महतो उर्फ लोकनाथ महतो) पिछले कई दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र के ...