गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। मतदाता सूची को दुरुस्त करने की नीयत से तिसरी प्रखंड के लगभग सभी बूथों में रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं ने अपने बूथों में जाकर सूची में अपने नाम का मिलान किया। बताया जाता है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों में शिविर लगाकर मतदाताओं का नाम का मिलान करने के लिए शनिवार से दो दिन शिविर लगाया गया था। ताकि मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम न छुटे। अगर किसी का नाम सूची में नहीं चढ़ने या छूटने पर वह अपना आपत्ति जता कर सूची में नाम जुड़वा सके। यह भी पढ़ें- Godda News: 91 बूथों पर दूसरे दिन भी जारी रहा मतदाता सूची सुधार शिविर, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। रविवार को तिसरी प्रखंड बेंगचुरो गांव के बूथ नंबर 175 में लगाए गए शिविर में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने जाकर अपने ना...