गिरडीह, नवम्बर 5 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र में विधायक मद से संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय आवंटन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरटीआई आवेदक मनोज कुमार दास ने योजनाओं में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीडीसी कार्यालय से जानकारी मांगी थी। उनका आरोप है कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे लेकर उन्होंने प्रथम अपीलीय प्राधिकार-सह-डीसी गिरिडीह से हस्तक्षेप की मांग की है। एक ही योजना पर दोहरी निकासी का आरोपआवेदक के अनुसार, क्षेत्र में ऐसी कई विकास योजनाएं हैं, जिन्हें कागजों पर पूर्ण दिखाकर एक ही कार्यस्थल पर विधायक मद और पंचायत स्तर पर 15वें वित्त आयोग की राशि से कथित तौर पर दोहरी निकासी की गई है। उन्होंने योजनाओं की स्वीकृति, आवंटित राशि, कार्यस्थल, क्रियान्वयन ...