Gridih News: सुरक्षित सिजेरियन प्रसव को ले डॉ मेघा सम्मानित
गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने प्रतिभाशाली डॉ. मेघा शर्मा को समूचे झारखंड में सबसे सुरक्षित सिजेरियन प्रसव के तीसरे स्थान पर रहने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो की डॉ.मेघा शर्मा गिरिडीह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि महर्षि की पत्नी तथा कोडरमा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राम रतन महर्षि जी की पुत्रवधू है। दोनों पति-पत्नी वर्ष 2018 से गिरिडीह में सेवारत हैं तथा समाज के अंदर एक विशिष्ट स्थान रखते हैं। कार्यक्रम में महामंत्री राकेश मोदी, उपाध्यक्ष सुनील मोदी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल टिबलेवाल, सदस्य निखिल झुनझुनवाला और डॉक्टर रवि महर्षि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.