गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। श्रावण माह की पहली सोमवारी को जमुआ प्रखंड अंतर्गत मुक्तेश्वर धाम (झारो नदी धाम) में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वही जमुआ पंच मंदिर, बसरिया बाबा धाम, जलीय सूर्य मंदिर समेत मंदिरों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शाम में भी मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी पर झारखंडधाम में गूंजा हर-हर महादेव आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे...