गिरडीह, नवम्बर 5 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, सुग्गासार के प्रांगण में सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। इस दौरान डाउनलोड ईसीआई नेट और आवाज झारखंड अभियान का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जागरूकता संदेशों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत चौधरी के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: सोशल मीडिया अभियान से छात्राओं को किया जागरुक मौके पर शिक्षक...