गिरडीह, नवम्बर 12 -- माथाडीह की जमीन पर निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन Gridih News: गिरिडीह। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और ट्रेड यूनियन 'टीयूसीसी' के बैनर तले, नेता राजेश यादव ने सीसीएल गिरिडीह एरिया के माथाडीह में गरीबों को बेदखल करने की साजिश के खिलाफ 13 नवंबर को जीएम के समक्ष जोरदार प्रदर्शन और स्मार पत्र सौंपने का ऐलान किया है। स्थानीय कोल आदिवासी, दलित और अन्य गरीब परिवार पीढ़ियों से इस जमीन का उपयोग आवास और खेती के लिए करते आ रहे हैं। इसके एवज में पूर्व में सीसीएल और रेलवे को किराए का भी भुगतान किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और सीसीएल की 'एनओसी' (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के अचानक से इस जमीन पर सरकारी बिल्डिंग का निर्माण शुरू करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। बैठक में ग्रामीणों ने इसे जिला प्रशासन और सीसीएल की हठधर्मि...