Gridih News: सीसीएल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। महेशलुंडी पंचायत के पपरवाटांड़ रोड स्थित मुखिया शिवनाथ साव के आवासीय कार्यालय में सोमवार को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। शिविर में डॉ. परिमल सिन्हा, डॉ. अनुराग सिंह और डॉ. शंकर मरीजों का इलाज करेंगे। महेशलुंडी के मुखिया शिवनाथ साव ने पंचायत के ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.