गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीमेंट का मामूली छिंटा पड़ने पर राजमिस्त्री को मारपीट कर जख्मी किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी मुरली तुरी की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में बजरंग चौक के निकट सवेरा सिनेमा हॉल रोड निवासी विजय सिंह एवं राजकिशोर सिंह को नामजद एवं अन्य 04-04 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मुरली तुरी का कहना है कि वह बजरंग चौक के पास स्थित अन्नपूर्णा स्वीट‌्स के बगल स्थित मकान में प्लास्टर कर रहा था। इसी दौरान उक्त निर्माणाधीन मकान के बगल में रहनेवाले विजय सिंह एवं राजकिशोर सिंह गाली-गलौज करने लगा तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। मुरली का कहना है कि वह कहता रहा कि मालिक...