गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी की अगुवाई में शुक्रवार को पुलिस बल द्वारा बेंगाबाद, चकाई एवं बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया गया। जिसमे पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों को त्योहारी सीजन में सतर्क होकर चोरी की घटना से बचने के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रतोइया, कुलमनडीह, बुधुआडीह, हजरुआ, टोलाटांड़, माधोपुर, असगनो, लिलैया, बरवाडीह मोड़, नया सांखो, बांसडीह आदि गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि त्योहारों का महीना शुरू हो गया है। इन महीनों में दूसरे प्रखंडों से आए हुए अज्ञात अपराधी इन क्षेत्रों में चोरी की वारदात का अंजाम देने की फिराक में लग जाते हैं। जिसे देख ग्रामीणों को सतर्क होकर रा...