गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति ने सोमवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार और केन्द्र सरकार का पुतला जलाया। इसके पूर्व झामुमो ने पार्टी के जिला कार्यालय से भव्य रैली निकालकर शहर की सड़कों पर हल्ला बोला। यह रैली सह प्रदर्शन कार्यालय से निकाली, जो शहर के बस स्टैंड रोड, मोबाइल गली, अम्बेदकर चौक होते हुए टावर चौक पहुंची। जहां पर सीइसी और केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीइसी और केन्द्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के बहाने भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। जनता के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। यही नहीं संविधान के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। संजय सिंह ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया। कहा क...