Gridih News: सिंचाई के अभाव में 5 हजार एकड़ खेत में मंडरा रहा है सूखे का संकट
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। अगस्त का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन बारिश की बेरुखी ने गिरिडीह जिले सहित खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की रोपाई के लिए 15 अगस्त तक का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन जिले में अब तक महज 37.9 प्रतिशत खेतों में ही धान की रोपाई हो सकी है।
धान की रोपाई की स्थिति वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में रोपनी का आंकड़ा करीब 12 प्रतिशत ही बताया जा रहा है। ऐसे में मानसून पर निर्भर किसानों के सामने इस वर्ष भी खेती और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा होता दिख रहा है। धनवार प्रखंड के भलुटांड़ पंचायत में स्थिति और भी गंभीर है। पंचायत के भलुटांड़ सहित सलैया, कोरियाडीह और गोदोडीह मौजा की करीब 5 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचाई की स्थायी व्यवस्था के अभाव में प्रभावित है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.