Gridih News: सावन महोत्सव में जमकर थिरकीं मंडल समाज की महिलाएं
गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के शौंडिक धर्मशाला में रविवार को महिला मंडल समाज की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उम्र वर्ग की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने भक्ति गीतों से लेकर फिल्मी गानों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान शिव की वंदना के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने शिव भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की प्रस्तुति के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की अगुआई महिला मंडल समाज की अध्यक्ष दुर्गावती देवी, सचिव सुलेखा मंडल, अर्चना लाल एवं शालिनी मंडल ने की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन उत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती, प्रेमलता स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.