गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की मासिक बैठक क्लब की प्रेसिडेंट शालिनी बैसखियार के आवास पर उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। बैठक के साथ क्लब की सदस्यों ने सावन महोत्सव का भी आयोजन किया। सावन की हरियाली और उमंग को ध्यान में रखते हुए क्लब की सभी सदस्याएं हरे रंग की साड़ी एवं हरे रंग की चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और झूला झूलकर सावन महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर गीत-संगीत, हंसी-खुशी और आपसी मेल-मिलाप का माहौल बना रहा। सदस्यों ने सावन की लोक परंपराओं एवं संस्कृति को जीवंत करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: नारी शक्ति क्लब ने रचा सावन महोत्सव मासिक बैठक में क्लब की आगा...